KCC लोन कैसे लें? | KCC loan kaise le?

Kisan Credit Card Yojana : किसान क्रेडिट कार्ड योजना 2020 के तहत करीब 2.5 करोड़ किसानों को केवल 4% की वार्षिक ब्याज दर पर 3 लाख तक का लोन प्रदान करने की सुविधा दी जा रही है| यदि आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ें हुए है तो आप सीधे ही KCC Loan का लाभ ले सकते है|

सरकार ने पिछले 2 महीने में ही 25 लाख किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए हैं। सरकार किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के जरिए लोन लेना भी किसानों के लिए आसान कर दिया है।

इस पोस्ट में हम आपको किसान क्रेडिट कार्ड योजना से जुड़ी सारी जानकारी दी है ताकि आप KCC Scheme में Apply करके – आसानी से लोन ले सके|

किसान क्रेडिट कार्ड योजना क्या है ? kisan credit card scheme kya hai

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का छोटे किसानों के लिए बेहद काम की योजना है. इसके जरिए किसानों को 1.6 लाख रुपये का लोन बिना गारंटी के दिया जा रहा है. 3 साल में किसान इसके जरिए 5 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं. इस कार्ड में ब्याज दर भी बेहद कम 4 फीसदी सालाना है. लेकिन इसके लिए पीएम किसान में आपका खाता खुला होना जरूरी है.

Kisan Credit Card Yojana (KCC) जिसकी शुरुवात सरकार द्वारा 1998 में की गई थी|इसमें NABARD द्वारा किसानों को कम Interest Rate पर लोन प्रदान करने की सुविधा दी जाती है|पिछले 23 वर्षो में KCC Scheme में कई बड़े बदलाव हुए है और धीरे धीरे करते आज इसकी आधिकारित बैंकों की सूची में करीब 8 से अधिक बैंक जुड़ चुके है

किसान क्रेडिट कार्ड के साथ डेयरी से जुड़ा लोन भी उपलब्ध कराया जाता है। किसान क्रेडिट कार्ड पर ब्याज दरें अलग-अलग बैंकों पर निर्भर करता है। आमतौर पर यह 9-11.50 प्रतिशत तक होता है। किसान क्रेडिट कार्ड में हर साल रिन्यूअल के आधार पर 10 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ पांच साल तक का किसान क्रेडिट कार्ड बनाया जाता है।

Kisan credit card Official Bank List

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
  • बैंक ऑफ इंडिया
  • को-ऑपरेटिव बैंक
  • क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
  • नैशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया
  • इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया

किसान क्रेडिट कार्ड के फायदे kisan credit card ke fayde

KCC Loan का सबसे बड़ा फायदा यह है की ये आपको बहुत कम ब्याज दर पर लोन प्रदान किया जाता है|

  • इसमें Rs 1.6 लाख का लोन बिना Collateral और Guarantee के ले सकते है|
  • अधिकतम Rs 3 लाख की limit का लोन 5 सालों के लिए लिया जा सकता है|
  • पुनर्भुगतान अवधि से पहले भुगतान करने पर 4% दर से ब्याज लगाया जाता है|
  • साथ ही इसमें आपको कई बैंकों द्वारा Insurance Cover भी प्रदान किया जाता है|

किसान क्रेडिट कार्ड आवेदन -kisan credit card application form

Kisan Credit Card के तहत Loan प्राप्त करने के लिए आपको KCC के लिए आवदेन करना होगा, जिसकी प्रोसेस नीचे बताई गई है लेकिन उससे पहले आपको KCC की कुछ अन्य Details को जान लेना जरुरी है –

kisan credit card interest rate

किसान क्रेडिट कार्ड योजना में ब्याज दर को समझना जरुरी है | सामान्यतौर पर देखे तो KCC पर 9% की Interest Rate लगती है|इसमें से 2% की सब्सिडी आपको सरकार द्वारा मिलती है | और यदि आप Repayment समय पर करते है तो आपको 3% की छुट भी मिलती है|

किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए किसान 5 साल में 3 लाख रुपये तक का लोन शॉर्ट टर्म लोन ले सकते हैं. वैसे तो 9 फीसदी की दर पर लोन मिलता है, लेकिन सरकार इसपर 2 फीसदी की सब्सिडी देती है. अगर किसान इस लोन को समय पर लौटा देता है तो उसे 3 फीसदी की और छूट मिल जाती है.

यानी इस शर्त पर उसको लोन पर महज 4 फीसदी ब्याज देना होता है. सरल शब्दों में आप (9-5) = 4% की वार्षिक ब्याज दर पर 3 लाख तक का KCC Loan ले सकते है|

5 साल की वैलिडिटी

किसान क्रेडिट कार्ड की वैलिडिटी 5 साल की है. 1.6 लाख रुपये तक का लोन अब बिना गारंटी मिल रहा है. सभी केसीसी लोन पर अधिसूचित फसल /अधिसूचित क्षेत्र, फसल बीमा के अंतर्गत कवर किए जाते हैं.

kisan credit card hindi Eligibility

इसमें मुख्यरुप से तीन तरह के किसानों को KCC में आवेदन करने की आजादी है –

मुख्यतौर पर संयुक्त कृषि करने वाले|
पट्टेदार/मौखिक पट्टेदार/बटाईदार किसान|
देयता समूह और अन्य सामुहिक किसान|

Age Limit – आयु सीमा 18 वर्ष से 75 वर्ष रखी गई है और 60 साल से ज्यादा आयु के होने पर आवेदक के साथ एक सह-आवेदक होना जरुरी है|

kisan credit card documents required


केसीसी लोन लेने के लिए आपको तीन दस्तावेज जमा करवाने होंगे |

पीएम किसान में खाता होना जरूरी : किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अगर आवेदन करना है तो इसके लिए पीएम किसान सम्मान निधि में अकाउंट होना जरूरी है| सिर्फ वही ग्राहक सरकार की इस योजना का फायदा ले सकते हैं.

kisan credit card application form PDF के लिए क्लिक करें


आईडी प्रूफ के लिए: वोटर ID card/ PAN कार्ड/ पासपोर्ट/आधार कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि.

एड्रेस प्रूफ / पता के प्रमाण के लिए आप Voter ID / Passport / Aadhaar / Driving license आदि का प्रयोग कर सकते है| कुछ पासपोर्ट साइज़ फोटो (Passport Size Photo ) भी लगेंगे|

Property Paper अगर आप 1 लाख 60 हजार से अधिक का लोन ले रहे है तो आपको अपनी फसलों या जमीन को गिरवी रखना होगा|

केसीसी में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे? Online Apply For KCC


Kisan Credit Card में Online Apply करने ले लिए नीचे दिए Steps को Follow करे –

  • सबसे पहले अपनी सुविधा के अनुसार KCC Official Bank की Site पर जाए|
krishi credit card loan,
kisan credit card sbi apply online,
sbi kcc apply online,
kisan credit card check,
kcc kisan,
kcc kard,

  • अब वहाँ Kisan Credit Card पर क्लिक करे – आप Search भी कर सकते है|
  • जिसके बाद अगले Page में आपको Apply के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • फिर आपको एक आवेदन फॉर्म प्राप्त होगा, जिसे आपको ऑनलाइन भरना होगा|
  • आखिर में सारी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म Submit कर देना है|
  • एप्लीकेशन सबमिट होते ही आपको एक Reference Number दे दिया जायेगा|
  • अगले 4 से 5 वर्किंग दिनों में बैंक आपके एप्लीकेशन की जांच करेगा|
  • जांच में अगर आप KCC के लिए योग्य होते है तो आपको Document जमा करवाने और आगे की प्रोसेस के लिए अपॉइंटमेंट तय कर दिया जाएगा|
  • और अंत में सब कुछ सही रहने पर Kisan Credit Card आपके पत्ते पर भेज दिया जाएगा|

Offline Apply For KCC


कई बैंक है जिनमे आप KCC के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते|उसमे फिर आपको बैंक ब्रांच जाकर ही फॉर्म भरकर और उसके साथ डॉक्यूमेंट जमा करवाने होंगे| इसका फायदा भी है की आप इसमें बैंक कर्मचारी की मदद ले सकते है और बिना गलती किये फॉर्म सबमिट कर सकते है|

Check KCC Application Status KCC एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए

1 सबसे पहले यहाँ Click करे |
2 अब आधार नंबर, मोबाइल नंबर या अकाउंट नंबर में से कोई भी एक दर्ज करे |
3 जिसके बाद Get Data पर क्लिक करते ही आपको इसकी जानकारी मिल जायेगी |

kisan credit card scheme pdf hindi इस पोस्ट का उपयोग किया जा सकता है |

kisan credit card scheme के faq पूछे जाने वाले सवाल


Q. 1 किसान क्रेडिट कार्ड का Validity Period कितने वर्ष का होता है?
Ans: KCC में आपको कार्ड की वैलिडिटी 5 वर्ष की मिलती है| जिसे आप चाहे तो आगे 3 सालों के लिए बढ़ा भी सकते है|

Q. 2 KCC के तहत किसानों को कितनी रकम का Insurance Cover मिलता है ?
Ans: इसमें किसानों को Rs. 50,000 का जीवन बीमा और Rs. 25,000 का एक्सीडेंटल बीमा दिया जाता है |

Q. 3 किसान क्रेडिट योजना में बिना जमीन गिरवी रखे – कितने तक का लोन लिया जा सकता है ?
Ans: आप 1.6 लाख तक का लोन कुछ भी गिरवी रखे बिना ले सकते है| पहले ये सीमा 1 लाख तक होती थी |

Q. 4 पुरे भारत में अब तक कितने किसानों को KCC मिल चुका है|
Ans: करीब 6.50 करोड़ से भी ज्यादा किसानों को KCC का लाभ दिया जा चूका है|

kisan credit card helpline number कौन से है

Ans: आप KCC Scheme की अधिक जानकारी के लिए 1800115526 और 0120-6025109 पर कॉल कर सकते है| और यदि चाहे तो [email protected] से भी सहायता प्राप्त कर सकते है|

Q. 6 किसान क्रेडिट कार्ड का बैलेंस कैसे चेक करे?
Ans: इसके लिए आप अपने बैंक से संपर्क कर सकते है या फिर बैलेंस इन्क्वायरी मिस्डकॉल नंबर पर कॉल करके बैलेंस देख सकते है|

Q. 7 KCC 2020 New Update में किन व्यवसाय को इनमे शामिल किया गया है|
Ans: इसमें 2020 से पशु पालन और इसके साथ ही मछली पालन को भी इसमें शामिल किया गया है|

आवश्यक सुचना : हम (www.motivational.page ) / यह वेबसाइट किसी सरकारी संगठन या किसी सरकारी संस्था से संबंधित नहीं हैं। वेबसाइट पर कोई भी जानकारी सिर्फ सूचना के उद्देश्य के लिए है। किसी भी सरकारी योजनाओं या नीतियों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कृपया संबंधित सरकारी वेबसाइट देखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

.tags-links {display:none;}